बिहार

अविश्वास प्रस्ताव गिरकर विश्वास प्रस्ताव में हुई तब्दील को उन्होंने जनता का जीत बताया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /लौकही प्रखंड के प्रमुख देव नारायण सिंह यादव ने दुबारा पद हासिल करने के बाद कहा कि  लौकही प्रखंड के जनता के हित में दिन दूनी रात चौगुनी विकास कार्य किया जाएगा ।

10 जनवरी को लौकही प्रखंड कार्यालय के आगे काफी भीड़ देखा गया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए डी.एन सिंह यादव को फुल माला और गुलाल से भव्य स्वागत किया। चाहने वालों का लगातार बधाईयां संदेश आ रहें हैं।

लोगों द्वारा बताया गया कि कुछ पंचायत समिति सदस्यों ने डी . एन सिंह यादव पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। जो कि 10 जनवरी को गिर गया। लौकही प्रखंड में कुल 25 पंचायत समिति का सीट है। जिनमें 15 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। लेकिन 10 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में बुलाए गए बैठक में सिर्फ 5 पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित हुए। एक नव निर्वाचित सदस्य हैं जिसका शपथ ग्रहण नहीं हो पाया है। इसी के साथ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और डी.एन सिंह यादव दुबारा प्रमुख बन गए।