खेलबिहार

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 27 से 29 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर होगा आयोजित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 27 से 29 अक्टूबर 2023 तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर होगा आयोजित।सभी तैयारियां पूर्ण।कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में “वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24” के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 से 29 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर किया जाएगा।

बताते चलें कि प्रतियोगिता में जिले के सभी मध्य/ उच्च /उच्च माध्यमिक और सीबीएसई /आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय के खिलाड़ी अंडर 14, अंडर 17 तथा अंदर 19 (बालक/बालिका) वर्ग में आयोजित विभिन्न खेलों में भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों की उम्र की गणना सभी आयु वर्गों के लिए 31 दिसंबर 2023 से की जाएगी।

शारीरिक उपाधीक्षक श्रीमती मयंक सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के दिशानिर्देशों के अनुरूप जिला सतरीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन का विस्तृत विवरण इस प्रकार है। एथलेटिक्स (बालक / बालिका) का आयोजन अंडर 14 का 27 अक्टूबर, अंडर -19 का 28 अक्टूबर तथा अंडर 17 का 29 अक्टूबर 2023 को उच्च विद्यालय रहिका के प्रांगण में किया जाएगा। वहीं, खो खो (बालक/ बालिका) के अंडर 14 का 27 अक्टूबर, अंडर-19 का 28 अक्टूबर एवं अंडर 17 का 29 अक्टूबर 2023 को उच्च विद्यालय रहिका के प्रांगण में किया जाएगा। वॉलीबॉल (बालक/ बालिका) के अंतर्गत अंडर 14 का 27 अक्टूबर, अंडर-19 का 28 अक्टूबर तथा अंडर 17 का 29 अक्टूबर 2023 को उच्च विद्यालय रहिका में किया जाएगा। बैडमिंटन (बालक / बालिका) के अंतर्गत अंडर 14 का 27 अक्टूबर, अंडर -19 का 28 अक्टूबर एवं अंडर 17 का 29 अक्टूबर 2023 को नगर भवन मधुबनी में किया जाएगा। फुटबॉल (बालक/ बालिका) के अंतर्गत अंडर 14 का 27 अक्टूबर, अंडर-19 का 28 अक्टूबर तथा अंडर 17 का 29 अक्टूबर 2023 को आरके कॉलेज मधुबनी के मैदान में किया जाएगा। कुश्ती (बालक) के अंतर्गत अंडर 14 का 27 अक्टूबर, अंडर-19 का 28 अक्टूबर और अंडर 17 का 29 अक्टूबर 2023 को खेल भवन सह व्यायामशाला भवन मधुबनी में किया जाएगा। कबड्डी (बालक/ बालिका) के अंतर्गत अंडर 14 का 27 अक्टूबर, अंडर-19 का 28 अक्टूबर तथा अंडर 17 का 29 अक्टूबर 2023 को उच्च विद्यालय रहिका में किया जाएगा। कराटे (बालक/ बालिका) के अंदर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 का आयोजन 28 अक्टूबर 2023 को खेल भावन सह व्यायामशाला भवन मधुबनी में किया जाएगा। वुशु (बालक /बालिका) अंडर 17 और अंडर -19 का आयोजन 29 अक्टूबर 2023 को खेल भवन सह व्यायामशाला भवन मधुबनी में किया जाएगा। शतरंज (बालक/ बालिका) के अंतर्गत अंडर 14, अंडर 17 और अंदर-19 के खेलों का आयोजन 28 अक्टूबर 2023 को खेल भवन सह व्यायामशाला भवन मधुबनी में किया जाएगा। हैंडबॉल (बालक/ बालिका) के अंतर्गत अंडर 14, अंडर 17 एवं अंदर-19 का आयोजन 29 अक्टूबर 2023 को उच्च विद्यालय शंभुआड़ में किया जाएगा। रग्बी (बालक/ बालिका) के अंतर्गत अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर-19 का आयोजन 29 अक्टूबर 2023 को उच्च विद्यालय शंभूआड़ में किया जाएगा। वहीं क्रिकेट (बालक) के अंतर्गत अंडर 14 का 30 अक्टूबर, अंडर 17 का 31 अक्टूबर तथा अंडर-19 का 26 अक्टूबर 2023 को उच्च विद्यालय लोहा में किया जाएगा।
==================
*# DPRO,Madhubani*