देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो. (डॉ.) रामचंद्र पूर्वे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

IMG 20231002 WA0001 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गईउप सभापति महोदय ने गांधी जी को याद करते हुए कहा कि वे सत्य, अहिंसा, प्रेम और स्वच्छता के प्रतीक थे। उन्होंने जीवन पर्यंत किसानों, महिला, असमानता, सामाजिक भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष किया।

उप सभापति महोदय ने “जय जवान जय किसान” के प्रणेता, सादगी और सदाचार के प्रतीक, भारत रत्न से अलंकृत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् में सचेतक (सत्तारूढ़ दल) माननीया श्रीमती रीना यादव, माननीय सदस्य श्री ललन सर्राफ, डॉ० संजय पासवान, बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव श्री कमलेंदु कुमार सिंह सहित पदाधिकारीयो एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।