बिहारस्वास्थ्य

आशा कार्यकर्ताओं के संगठनों की  उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ बैठक खत्म

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /आशा कार्यकर्ताओं के संगठनों की  उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री  तेजस्वी यादव के साथ बैठक में उनकी अधिकांश माँगों को मान लिया गया है। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ने उनका मानदेय ढाई गुणा बढ़ाने का भरोसा दिया है। इस निर्णय के बाद राज्य सरकार पर 180 करोड़ का वार्षिक व्यय होगा।

IMG 20230812 WA0007 आशा कार्यकर्ताओं के संगठनों की  उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ बैठक खत्मआज  उप मुख्य मंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों को NHM के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि को ढाई गुना बढ़ाते हुए रू.2500 प्रति माह मानदेय करने का आश्वासन दिया। इस पर लगभग रू. 180 करोड़ प्रतिवर्ष अतिरिक्त राशि व्यय होगी।
केंद्र से संबंधित अन्य मांगों हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से संवाद किया जाएगा

आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।