बिहार

सावन महोत्सव में बच्चों ने जमकर लगाए ठुमके

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना / किड्स जोन – एन एलीमेंट्री स्कूल के द्वारा शनिवार को नीतिबाग स्थित रेड गार्डन हॉल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरे परिधानों में सजे बच्चे, उनकी माताएं व स्कूल की शिक्षिकाएं आकर्षक लग रही थीं। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा सिंह के द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात स्कूल के बच्चों द्वारा शिव तांडव नृत्य से आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद चूड़ी भी जिद पे आई है, लौंग दा लश्कारा, टिप – टिप बरसा पानी, चुनरी, चुनरी, नइयो – नइयो जैसे गानों पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी तो सारा हॉल तालियों से गूंज उठा।

IMG 20230805 WA0010 सावन महोत्सव में बच्चों ने जमकर लगाए ठुमकेसावन महोत्सव के इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के साथ उनकी माताओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसे लोगों ने काफी सराहा। इसके साथ ही बच्चों एवं उनकी माताओं एवं दादिओं द्वारा रैंप वॉक भी किया गया। वहीं कार्यक्रम में अंताक्षरी के साथ कई प्रकार के फन गेम्स भी खेले गए जिसमें मार्बल एंड स्पून, बॉल थ्रो इन बास्केट, स्टोन होल्ड इन पाम, बैलून ब्लास्ट, स्टैंडिंग स्टिक जैसे मजेदार गेम शामिल थे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा सिंह ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति के सौंदर्य का महीना होता है। इसीलिए इस पावन महीने में हमें अपनी खुशी एक दूसरे के साथ मिलकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा सिंह द्वारा सावन क्वीन, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ड्रेस अप, सावन मस्ती अवार्ड, बेस्ट मेकअप, पंक्चुअलिटी अवार्ड के साथ ही सभी गेम्स के विजेता बच्चों व बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सविता रॉय, स्नेहा, निशिका, सपना, नेहा, अदिति, रूचि, पूनम के साथ अन्य सभी शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।