बिहार

बाबासाहेब की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को  संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजकों ने इसे समरसता दिवस के रूप में मनाया। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि सह अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण साफी की देखरेख में आयोजित था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साफी ने कहा कि बाबासाहेब द्वारा लिखित संविधान के कारण सामाजिक व राजनीतिक गैरबराबरी में कमी आई है। संविधान प्रदत मौलिक अधिकार के कारण देश के सभी वर्गों की सामाजिक – राजनीतिक पहचान संभव हो सकी है। मौके पर श्रवण कामत, विनोद कुमार सिंह, हसनेन आलम, काशीन्द्र सदाय, हीरा साफी, परमेश्वर पासवान, अभिषेक कुमार, गंगासागर यादव, नवीन सहनी, प्रमोद यादव, विजय राम, लक्ष्मण यादव, सुरेश साह, बद्री यादव, गूंगेश मंडल, घूरन पासवान, उमेश कामत, इन्द्रदेव कामत, रामवृक्ष साह, धनिकलाल साह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।