बिहार

मधुबनी जिले की लदनियां-बाबूवरही सड़क के निर्माण की गति धीमी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले में टूलेन सड़क का दर्जा प्राप्त लदनियां-बाबूवरही सड़क के निर्माण की गति धीमी है। विगत दो वर्ष से इसका निर्माण चल रहा है। लदनियां से सलखनियां व सलखनियां से बाबूवरही तक की इस सड़क का निर्माण क्रमश: पीडब्ल्यूडी व पीएम सड़क योजना के तहत चल रहा है, जिसमें पीडब्ल्यूडी के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य जहां बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है, वहीं गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। मिर्जापुर चौक से लदनियां बाजार तक किये जा रहे निर्माण कार्य लंबित है। जगह-जगह मात्र वन लेन की ढलाई कर छोड़ दिया गया है। कहीं-कहीं पुरानी सड़क टूटी पड़ी है। मात्र वनलेन की ढलाई होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इधर विभिन्न योजनाओं से पूर्व में बनी प्रमुख लिंक सड़कों की भी स्थिति बदतर है। इन सड़कों में बेलाही-पिपराही, पथराही- नवटोली, नोनदरही-कविलासा, झलोन- सनपतहा, कामेपट्टी-सोनमती, पथराही वाया गजहरा-टेघड़ा आदि सड़कें शामिल हैं। पैदल चलने लायक भी नहीं रह गई है। ये सड़कें टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। सड़कें अपनी पहचान खो चुकी हैं। ये सड़कें कई वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही है। थाना से चोर बाजार तक की सीमायी सड़क भी बारिश को भेंट चढ़ चुकी हैं। ये सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं। लोग इन्हीं सड़कों से चलने को मजबूर हैं। शिलान्यास के बाद भी लगभग एक दर्जन ग्रामीण सड़कों का निर्माण लंबित है। योजनाओं को पूर्ण करने की निर्धारित समयसीमा समाप्त हो चुकी है। सड़कों की इन समस्याओं को लेकर लोजपा नेता विष्णुदेव भंडारी ने भी सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।