बिहार

राजद नेता सुनील राय के हथियार बल पर कर्यलाय से मार-पिट किया अपहरण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

छपरा ,सारण /बिहार में सरकार लाख दावे कर ले पर अपराधियो का मनोबल दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। जिसका फिर एक नमुना देखने को मिला छपरा में जहां वेखौफ़ अपराधियों ने राजद नेता के कर्यलाय में धुसकर मारपिट कर उनका अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद सारण में खलबली मच गई ।

छपरा में सुबह RJDनेता सुनील कुमार राय का अपहरण हो गया। वेखौफ़ अपराधियो ने हथियार के साथ और नकाब पहने इस घटना को अहले सुबह घटना को अंजाम दिया। RJD नेता सुनील को उनके साढ़ा स्थित कर्यलाय से अपराधियो ने उनका अपहरण किया। इस काण्ड के बाद राजद नेता सुनील राय के अपहरण के बाद साढ़ा स्थित आवास पर लोगो का जमावाडा लग गया।

सुनील राय जमीनी करोबारी से जुड़े हैं। पुर्व में भी कई बार उनका दूसरों से जमीन को लेकर विवाद हो चुका हैं। वही सुनील राय अपने आवास में रहते है जो उनके कर्यलाय से 700 मीटर की दुरी पर है। इतनी अहले सुबह वह अपने कर्यलाय क्या करने पहुचे इसकी चर्चा का बाजर गर्म हैं। आपको बतादे की सुनील राय पुर्व में भी राजद से वगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।

सुनील राय के अपहरण का सिसिटिवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसमें 5-6 लोग मारपिट करते हुए उन्हें स्कर्पियो में विठा रहे है। वही लोकेशन न मिले इसके लिए अपराधियो ने उनका मोबाइल वरदाद स्थल से थोडी दूर मिल। वही पुलिस प्रशासन सिसिटिवी फुटेज का आधार पर अपराधियो की तलाश कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया की मामला सामने आया है पुलिस का एक स्पेशल टीम बनकर जाँच कर रही हैं।