क्राइमबिहार

बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी से चलती है सिवान जिले के महाराजगंज थाने की पुलिस, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

Bihar Disk: सुजीत कुमार 

 

सिवान /चौक चौराहों पर पुलिस अफसर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले निजी दोपहिया हुआ चार पहिया वाहन मालिकों से जुर्माना वसूलते नजर आती है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि निजी वाहनों से जुर्माना वसूली करने वाली पुलिस खुद बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ियों पर दौड़ती है।

ऐसे मामले से संबंधित कुछ तस्वीरें और उससे जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल है ।जिसमें सिवान जिले के महाराजगंज थाने की पुलिस की बिना नंबर वाले वाहन वीडियो में नजर आ रही है।

आखिर इन वाहनों के जरिए मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ क्या करवाई होगी

IMG 20230314 WA0003 बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी से चलती है सिवान जिले के महाराजगंज थाने की पुलिस, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरलदरअसल बात ही कुछ ऐसा है कि चौक चौराहों पर दूसरे से जुर्माना वसूलने वाली पुलिस जो खुद गुनाह करने पर उतारू हो जाए तो ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है।

सिवान के महाराजगंज पुलिस की बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से सवाल उठता है कि क्या अब हेलमेट/ नंबर प्लेट चेक करना पुलिस की प्राथमिकता है।

क्या एमवी एक्ट केवल आम लोगों के लिए हैं क्योंकि प्रशासन जानबूझकर कानून और व्यवस्था का उल्लंघन कर रही है वह भी बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों का।

वहीं जानकार की माने तो सभी दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर आगे और पीछे रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर मोटर एक्ट अधिनियम के तहत जुर्माना का प्रावधान है।इसे लेकर सभी थानों को भी जुर्माना वसूलने का अधिकार मिला हुआ है, समय-समय पर परिवहन विभाग व पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कागजात ना होने पर सरकारी नियम के उल्लंघन के आरोप में चालकों से जुर्माना वसूला जाता है और जुर्माना की राशि नहीं देने पर उन्हें जब कर लिया जाता है।

IMG 20230314 WA0005 बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी से चलती है सिवान जिले के महाराजगंज थाने की पुलिस, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरललेकिन क्या महाराजगंज पुलिस कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का जुर्माना वसूला जाएगा, जुर्माना न होने की स्थिति में वाहन जप्त कर लिया जाएगा।

दूसरी ओर वाहन चेकिंग में भेदभाव किया जाता है, बिना नंबर प्लेट के पकड़े गए निजी वाहन पर जुर्माना वसूला जाता है, लेकिन जब कोई सरकारी विभाग का वाहन ऐसी गलती में पकड़ी जाए तो उस समय सारे नियम कानून ताक पर रख दिए जाते हैं।सिवान के महाराजगंज थाने की वाहन गाड़ियां बिना रजिस्ट्रेशन, नंबर प्लेट का इंसुरेंस के शहर की सड़कों पर दौड़ रही है। पंजीयन के अभाव में इन वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगे हैं।

महाराजगंज प्रशासन के इस मनमाने रवैया से परिवहन विभाग को लाखों रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है। बावजूद इसके परिवहन विभाग भी इन वाहनों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा है।

वहीं सूत्रों के जानकारी के अनुसार सिवान के महाराजगंज थाने में कई गाड़ियां बिना नंबर प्लेट की सड़कों पर दौड़ रही है।जिन सरकारी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं है। उस पर कार्रवाई के लिए तत्कालीन DTO द्वारा प्रशासन को नोटिस दिया जाएगा।