बिहार

जननायक कर्पूरी जयंती पर लोगों ने ली उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ।।2. नवनिर्मित मंदिर में माता पार्वती प्रतिमा की हुई स्थापना

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/ लदनियां प्रखंड के खादी भंडार लदनियां के परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष झमेली राम की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित लोगों ने शपथ पत्र भरकर कर्पूरी जी के आदर्शों को जीवन में उतारने की शपथ ली। पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर आज के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अति प्रसांगिक हैं। उनके आदर्शो पर चलकर ही संविधान व लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है। बेरोजगारी व मंहगाई की समस्याएं आसमान छू रही है तथा भारतीय रूपये गिर कर पाताल में जा रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान भी उनके आदर्शों पर चलने के बाद ही सम्भव है।
मौके पर भोगेंद्र यादव, राजेन्द्र यादव, हरिनारायण यादव, रामपुकार यादव, मोहम्मद कासीम, पूर्व जिप सदस्य नवल किशोर यादव,  अमृतलाल यादव, पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, अमित कुमार ठाकुर, रवीन्द्र ठाकुर, राम शोभित सिंह, विनय कुमार सिन्हा, जयप्रकाश मंडल, परीक्षण सिंह, रूपनारायण यादव, प्रदीप यादव, अमर बहादुर कामत, मुखिया नवीन कुमार यादव, अशोक यादव, मधुरी राम, विनोद यादव, बेचन सदाय, मो. कैयूम, मो. समीम समेत सैकड़ों लोग थे।

 

2. नवनिर्मित मंदिर में माता पार्वती प्रतिमा की हुई स्थापना

 

IMG 20230124 WA0006 जननायक कर्पूरी जयंती पर लोगों ने ली उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ।।2. नवनिर्मित मंदिर में माता पार्वती प्रतिमा की हुई स्थापनामधुबनी /लदनियां प्रखंड महथा गांव के विश्वंभरनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में मां पार्वती की संगमरमरी प्रतिमा की स्थापना मंगलवार को हुई। माता के जयकारे के बीच आचार्य प्रभाकर झा, बैजू झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर माता की प्रतिमा की स्थापना की। पंचायत समिति सदस्या अनिता देवी व प्रतिनिधि दिलीप कामत ने बताया कि कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित था। स्थापना काल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी दर्शनार्थियों को भोजन कराया गया। सैकड़ों नर-नारियों इसमें भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में भजन कीर्तन वह अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भीड़ मेरे में तब्दील हो गई।
मौके पर दिलीप कामत, धीरेंद्र कुमार चौधरी, रमेश दास, सुरेंद्र चौधरी, प्रो. भागवत ठाकुर, बेचन कामत, अरविंद चौधरी, खुशी लाल चौधरी, सूर्यनाथ चौधरी, धनिक लाल चौधरी, भोला कामत, सतेलाल ठाकुर, विनोद साह, नारायण जी झा, आशीष झा, कन्हैया झा, परिमल चौधरी, कुणाल चौधरी समेत हजारों लोग थे।