बिहार

पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतनाजय गांव स्थित विधायक मीना कुमारी के आवास परिसर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया फिर पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत व स्वर्गीया पत्नी फुलकुमारी देवी की प्रतिमा का अनावरण किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बने मंच पर विधायक मीना कामत न अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत पाग, दोपटा, फूल की माला, मखान की माला व मिथिला प्रिंटिंग समर्पित कर किया।

 

इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रायः सभी दलों के कार्यकर्ता व नेताओं को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कपिलदेव बाबू के राजनीतिक जीवन व उनकी सदाशयता की चर्चा की।कहा कि प्रतिमा की स्थापना में करोना के कारण देर हुई। उन्होंने कहा कि प्रेम और भाईचारे के साथ मेलजोल बनाए रखना कपिलदेव बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री व मधुबनी जिला प्रभारी लेसी सिंह, परिवहन मंत्री शीला मंडल, मंत्री श्रेयसी सिंह, पूर्व मंत्री भाजपा नेता रामप्रीत पासवान ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। पीएचडी मंत्री ललित यादव कुछ देर से पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन ने किया।

 

मौके पर पूर्व मंत्री रामलषण राम रमण, विधायक सुधांशु शेखर, विधायक रामविलास कामत, शालिनी मिश्रा, उपेंद्र सहनी, झमेली राम, रामदेव यादव, दरभंगा के कमिश्नर मनीष कुमार, डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार, एसडीएम बेबी कुमारी, एसडीओपी विप्लव कुमार, भोगेन्द्र यादव, कारी ठाकुर, प्रो. रामप्रसाद सिंह, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, सीओ निशीथ नंदन, चांद कामत, सरोज यादव, नवीन यादव, प्रेम गोसाई, विनोद कामत, विजय राम समेत विभिन्न दलों के सैकडों कार्यकर्ता थे।

 

IMG 20221110 WA0106 पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागतविदित हो कि बिहार सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री रहे कपिलदेव कामत का निधन 69 वर्ष की अवस्था में 16 नवम्बर 2020 को हो गया था। वे किडनी में उत्पन्न गड़बड़ी के कारण बीमार थे, इसी बीच कोविड – 19 की चपेट में आ गये थे। पटना स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सांस में तकलीफ आने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली थी। अंतिम संस्कार घर पर हुआ था, जहां प्रतिमा लगी है।

 

 

अपने जीतेजी उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत अपने छोटे पुत्र की पत्नी तत्कालीन जिप सदस्या मीणा कुमारी को जदयू का टिकट दिलाकर दे दी थी।