बिहार

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के पूर्व डीएम ने किया स्थल-निरीक्षण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने  अन्य पदाधिकारियों के साथ हाई स्कूल महथा लदनियां में बने हेलीपैड व मोतनाजय गांव स्थित विधायक मीना कुमारी के आवास परिसर में निर्धारित प्रतिमा स्थल का निरीक्षण रविवार को किया। 10 नवम्बर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम निर्धारित है। इस क्रम में डीएम के साथ उपस्थित पदाधिकारी डीडीसी विशाल राज, एडीएम, एसडीओ बेबी कुमारी ने विभिन्न पहलुओं पर ध्यान नियोजित किया। सुरक्षात्मक दृष्टि से बनाये गए रूट चार्ज, चेक प्वाइंट्स, बैरिकेटिंग, प्रतिनियुक्त कर्मियों से संबंधित विस्तृत जानकारी बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, एसडीओपी विप्लव कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सीओ निशीथ नंदन व अन्य पदाधिकारियों से ली। डीएम ने कहा कि तैयारी में कोई कमी नजर नहीं आनी चाहिए। कहा कि तैयारी में साकांच रहने की जरूरत है। इसके बाद पदाधिकारियों की एक गोपनीय बैठक की गई।

IMG 20221106 WA0141 प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के पूर्व डीएम ने किया स्थल-निरीक्षण विदित हो कि बिहार सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री रहे कपिलदेव कामत का निधन 69 वर्ष की अवस्था में 16 नवम्बर 2020 को हो गया था। वे किडनी में उत्पन्न गड़बड़ी के कारण बीमार थे, इसी बीच कोविड – 19 की चपेट में आ गये थे। पटना स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सांस में तकलीफ आने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली थी। अंतिम संस्कार घर पर हुआ था, जहां प्रतिमा लगनी है।

अपने जीतेजी उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत अपने छोटे पुत्र की पत्नी तत्कालीन जिप सदस्या मीणा कुमारी को जदयू का टिकट दिलाकर दे दी थी।

उपस्थित एसडीपीओ विप्लव कुमार ने पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। मौके पर विधायक मीना कामत, सीओ निशीथ नंदन समेत अन्य अधिकारिगण उपस्थित थे।