क्राइमदेश - विदेश

डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

धनबाद/झारखण्ड वासेपुर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया गया। 16 अक्टूबर की रात हत्यारों ने सुहैल और साहिल को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दोनों का शव खून से लथपथ वासेपुर के एक गली से बरामद हुआ था। डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।  पूछताछ में आरोपियों ने बताया की सद्दाम मारुफगंज की एक लड़की से प्रेम करता था। बात करने के लिए हर रात उसे खिड़की से मोबाइल देकर जाता था और सुबह ले लेता था। ये सब करते साहिल ने देख लिया और लड़की के भाई सुहैल को सारी बातें बता दी। दुसरे दिन साहिल और लड़की के भाई सुहैल ने सद्दाम को ऐसा करते रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

banner jjj page 0001 2 डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तारइसके बाद सद्दाम ने सुहैल की हत्या करने का प्लानिंग किया। उसने अपने तीन भाइयों को तैयार किया। फिर सुहैल पर नजर रखने लगा। घटना की रात सुहैल अपने साथी साहिल के साथ घूमने निकल गया। सुनसान गली से गुजरते वक़्त घात लगाए सद्दाम व उसके भाइयों ने दोनों को चाकू गोदकर हत्या कर दी। साहिल को सद्दाम नहीं मारना चाहता था। लेकिन साहिल को अगर छोड़ देता तो वह सुहैल की हत्या के बारे में बता देता। इसलिए उसे मारना पड़ा। पुलिस को जांच में पता कि दोनों की हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में की गई है। हत्या के दूसरे दिन आरोपी सद्दाम के घर के बाहर लोगों ने खून का धब्बा देखा तो, उसके घर पहुंच गए और उसके भाइयों को पीटने लगे. इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और सद्दाम के चारों भाइयों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने खून के धब्बे की फोरेंसिक जांच के बाद हत्या की गुत्थी सुलझी।

office page0001 2 डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तारधनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बताया की डबल मर्डर की सूचना थाने को मिली थी। इस हत्याकांड में मुख्य चार आरोपी के साथ हत्या में उपयोग किए गए हथियार को बरामद कर लिया गया है।