बिहार

सीएम नीतीश को विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने की पुस्तक भेंट

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार विरासत विकास समिति, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक बिहार का पुरातात्विक एटलस दोनों  संस्करणों में भेंट की।

banner jjj page 0001 1 सीएम नीतीश को विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने की पुस्तक भेंटबिहार का पुरातात्विक एटलस के लेखक विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह हैं। जिसका सम्पादन एक सम्पादक मंडल द्वारा किया गया है। पुस्तक 400 पृष्ठों में है जिसमें 802 उच्च गुणवत्ता युक्त छायाचित्र और 21 मानचित्र शामिल हैं। एटलस प्रदर्शित सभी मानचित्र सर्वे ऑफ इण्डिया, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैं। बिहार का पुरातात्विक एटलस राज्य में पुरातात्विक धरोहर संबंधी प्रकाशन के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयास है। बिहार की पुरातात्विक धरोहर जो बहु-स्तरीय एवं बहु-आयामी है, को समझ पाना एक दुरूह कार्य रहा है।बहुरंगी मानचित्र इस तरह से तैयार किए गए हैं कि विभिन्न काल खण्डों में बनती – बिगड़ती संस्कृतियों और सभ्यताओं के परिवर्तन क्रम को आसानी से समझा जा सकता है।पुस्तक को मुख्य तौर पर तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है- संघ संरक्षित पुरास्थल, राज्य संरक्षित पुरास्थल एवं अन्य ऐसे स्थल जो सुरक्षित घोषित नहीं किये गए हैं। अन्य श्रेणी के पुरास्थलों / स्मारकों के विवरणों को आधुनिक प्रशासनिक प्रमण्डलों की इकाइयों के अन्तर्गत रखा गया है।

office page0001 1 सीएम नीतीश को विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने की पुस्तक भेंटइसके साथ ही पुरास्थलों / स्मारकों को उनके कालानुक्रम के अनुसार भी चिह्नित कर मानचित्रों में दर्शाया गया है। इस पुस्तक से बिहार के दीर्घकालीन, व्यापक एवं जटिल धरोहर के संबंध में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।