खेलदेश - विदेश

राष्ट्रीय पिकलबॉल में बिहार को मिले दो स्वर्ण,दो रजत,दो काँस्य पदक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

इंदौर/एमपी संपन हुए दूसरी राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार को दो स्वर्ण,दो रजत व दो काँस्य पदक प्राप्त हुआ। बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता ने बताया कि अंडर -19 युगल बालक वर्ग में अमितेष व हिमांशु राज की जोड़ी को व अंडर -14 युगल बालक वर्ग में रॉनित राज व अनुराग ने बिहार के लिए स्वर्ण पदक जीते।

banner jjj page 0001 1 राष्ट्रीय पिकलबॉल में बिहार को मिले दो स्वर्ण,दो रजत,दो काँस्य पदकसीनियर ओपन पुरूष युगल वर्ग में बिहार के अभय व अविनाश की जोड़ी को एवं 40+आयु वर्ग के पुरूष युगल में आनंद सिंह व प्रमोद कुमार की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ। साथ हीं साथ अंडर-16 बालक युगल स्पर्द्धा में आदित्य गुप्ता व रौनक की जोड़ी एवं अंडर-19 बालक एकल में अमितेश कुमार को काँस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

office page0001 1 राष्ट्रीय पिकलबॉल में बिहार को मिले दो स्वर्ण,दो रजत,दो काँस्य पदकबिहार के लिए पदक प्राप्त करने वाले सभी पिकलबॉल खिलाड़ियों को बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार,वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर,उपाध्यक्ष मिताली मित्रा,संतोष कुमार,सचिव रंजन गुप्ता,कोषाध्यक्ष आनंद सिंह,सदस्य राज कुमार निराला,पंकज वर्मा,नीतू गुप्ता,बाटा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रंजीत कुमार,भाजपा नेत्री अनामिका पासवान ने बधाई दी है।