बिहार

बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 को लेकर जिला स्तर पर प्रशासनिक कवायद शुरू : जिलाधिकारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

मधुबनी/बिहार जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा बिहार जाति आधारित गणना 2022 के अवसर पर जिला स्तर/अनुमण्डल स्तर/प्रखण्ड स्तर पर बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के सफलतापूर्वक एवं ससयम निष्पादन हेतु विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया। जो निम्न प्रकार है

banner jjj page 0001 बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 को लेकर जिला स्तर पर प्रशासनिक कवायद शुरू : जिलाधिकारीकार्मिक कोषांग, वरीय पदाधिकारी  नरेश झा, अपर समाहर्त्ता एवं नोडल पदाधिकारी,बन्दना कुमारी, स्थापना उप समाहर्त्ता, प्रिंटिंग कोषांग, वरीय पदाधिकारी विशाल राज, उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी साहेब रसूल, वरीय उप समाहर्त्ता, सामग्री वितरण/वापसी कोषांग एवं गणना किट कोषांग, वरीय पदाधिकारी, विशाल राज, उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी बन्दना कुमारी, स्थापना उप समाहर्त्ता, प्रशिक्षण कोषांग, वरीय पदाधिकारी नरेश झा, अपर समाहर्त्ता एवं नोडल पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, आई॰टी॰ कोषांग वरीय पदाधिकारी, नरेश झा, अपर समाहर्त्ता एवं नोडल पदाधिकारी आलोक नन्द सिंह, विधि व्यवस्था कोषांग, कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अमैत बिक्रम बैनामी, वरीय उप समाहर्त्ता -सह- विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा है।

office page0001 बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 को लेकर जिला स्तर पर प्रशासनिक कवायद शुरू : जिलाधिकारीवित्तीय प्रबंधन कोषांग, वरीय पदाधिकारी विशाल राज, उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी साहेब रसूल, अनुश्रवण कोषांग, वरीय पदाधिकारी विशाल राज, उप विकास आयुक्त एवं नोडल पदाधिकारी साहेब रसूल, प्रचार-प्रसार कोषांग वरीय पदाधिकारी नरेश झा, अपर समाहर्त्ता एवं नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार एवं अन्य सहायक नोडल पदाधिकारी को नामित किया गया है। साथ हीं सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी/कर्मी को निदेश दिया गया है कि अपने सौपें गए कार्यो एवम उत्तरदायित्व के आलोक में जाति आधारित गणना 2022 के कार्यों के निष्पादन करें। साथ ही अपने कार्यालय के कार्यों का भी ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।