बिहार

अनुमंडल अस्पताल डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीज परेशान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संतोष कुमार की रिपोर्ट 

सुपौल /निर्मली अनुमंडल के कोसी क्षेत्र के गरीब तबके के लोग बड़ी संख्या में निर्मली अनुमंडल अस्पताल आकर अपने इलाज करवाते हैं। लेकिन अचानक ओपीडी की हड़ताल रहने के कारण मरीजों में मायूसी छा गई। वे लोग डॉक्टरों से विनती करती रही। डॉक्टर साहब हम लोग गरीब आदमी है लेकिन एक नहीं सुनी और वह लोग हड़ताल पर डटे रहे।
बिहार स्वास्थ सेवा संघ भासा के आव्हान पर निर्मली में अनुमंडलीय अस्पताल में कल से डॉक्टरों का हड़ताल रहा। बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध करने के साथ-साथ डॉक्टर्स राज्य सरकार से 11 सूत्री मांग भी कर रहे हैं। वहीं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवा बंद रहने से गरीब मरीजों को काफी परेशानी हो रही है  ।सरकारी अस्पतालों में जो मरीज पहले से भर्ती हैं, उन मरीजों का इलाज भी गुरुवार को चिकित्सकों के संकेतिक हड़ताल की वजह से प्रभावित हो रहा है।बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध करने के साथ-साथ डॉक्टर्स राज्य सरकार से 11 सूत्री मांग भी कर रहे हैं। वहीं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवा बंद रहने से गरीब मरीजों को काफी परेशानी  हो रही है। सरकारी अस्पतालों में जो मरीज पहले से भर्ती हैं उन मरीजों का इलाज भी गुरुवार को चिकित्सकों के संकेतिक हड़ताल की वजह से प्रभावित हो रहा है।

banner अनुमंडल अस्पताल डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीज परेशान

बायोमैट्रिक अटेंडेंस के खिलाफ चिकित्सकों ने सांकेतिक हड़ताल कर रखा है। अपनी मांगों को लेकर चिकित्सक किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं कर रहे बल्कि ओपीडी सेवा बंद कर दिए हैं।

Advertisment अनुमंडल अस्पताल डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीज परेशानमालूम हो कि आज पूरे बिहार राज्य में डॉक्टरों का हड़ताल चल रहा है। लिहाजा हड़ताल से अनुमंडल अस्पताल निर्मली में ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों का इलाज ठप हो चुका है।अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भी आज हड़ताल देखने को मिला।इस दौरान मरीजों को काफी भीड़ देखी गई।लेकिन मरीजों को बगैर इलाज का वापस होना पड़ा।अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराने आए राजीव कुमार, सुमित्रा देवी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी कुमारी, बीरेंद्र मेहता, खटर मंडल, रामलाल, आदि लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे से ओपीडी के चक्कर काट रहे हैं।लेकिन दवा नही मिल रहा है।दवा नहीं मिलने से लोगों ने काफी उदासीनता जताया। अस्पताल में ओपीडी बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई।मरीजों को काफी भीड़ देखी गई।लेकिन मरीजों को बगैर इलाज का वापस लौटना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी वार्ड चालू थी।
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर बैजू प्रसाद ने बताया कि ओपीडी सेवा हड़ताल पर है लेकिन इमरजेंसी सेवा चालू है और मरीजों की इलाज किया जा रहा है। कहा कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस के विरोध में आज ओपीडी बंद है.बायोमैट्रिक अटेंडेंस के खिलाफ चिकित्सकों ने सांकेतिक हड़ताल कर रखा है।अपनी मांगों को लेकर चिकित्सक किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन नहीं कर रहे बल्कि ओपीडी सेवा बंद कर दिए हैं।