बिहार

राजद के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने 2022-25 राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधित कार्यक्रम की घोषणा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने  संगठनात्मक चुनाव सत्र 2022 – 2025 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन से सम्बंधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।राजद के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने कहा की 26 सितम्बर 2022 को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अन्तिम सूची का प्रकाशन 27 सितम्बर 2022 को केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पटना एवं सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में कर दिया जाएगा।

banner 4 राजद के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने 2022-25 राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधित कार्यक्रम की घोषणा
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 सितम्बर 2022 को‌ केन्द्रीय कार्यालय में होगी। 28 सितम्बर 2022को ही शाम 5 बजे वैद्य पाये गये उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

Advertisment राजद के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने 2022-25 राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधित कार्यक्रम की घोषणा
9 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जहाँ राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा होगी  10 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक की जाएगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन होगा। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पेश प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।