बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर बिहार के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द : डीजीपी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार दुर्गा पूजा को लेकर बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्दकर दी गई  है। 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक छुट्टियां रद्द रहेगी। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार विशेष परिस्थितियों में छुट्टी रद्द नहीं होगी।छुट्टी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ने आदेश जारी किया है। आदेश दिया गया है कि दुर्गापूजा 2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था ,शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन रखने के लिए 26.09.2022 से 08.10.2022 तक सभी प्रकार की छुट्टियाँ  रद्द कर दिए गए  है।

banner 4 दुर्गा पूजा को लेकर बिहार के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द : डीजीपी

वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा, प्राचार्य आदेश का ससमय अनुपालन सुनिश्चित कराएं।दुर्गा पूजा को लेकर बिहार के सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मियों के वेतन के लिए भी बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वेतन का भुगतान इस महीने की 26 तारीख को हो जाएगा।

वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, कोषागार पदाधिकारी, सभी विभागों के सचिव, विधानसभा, विधानपरिषद और राज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर महीने का वेतन भुगतान 26 सितंबर से शुरू कर दिया जाए।