देश - विदेश

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा सूची जारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

नई दिल्ली /सोनिया गांधी कांग्रेस की अस्थाई अध्यक्ष हैं। फिलहाल, अब वो समय आ गया है जब कांग्रेस को उसका नया और स्थाई अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कांग्रेस के नए और स्थाई अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी चुनाव अधिसूचना के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार 24 सितंबर से 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के समय के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सभी नामांकन दाखिल हो जाने के बाद 1 अक्टूबर को नामांकनों की छटनी की जाएगी। वहीं नामांकन वापिस लेने की समयसीमा 8 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक होगी| इसी तारिख को शाम 5 बजे उम्मीवारों की फाइनल लिस्ट पब्लिक कर दी जाएगी।

banner 4 कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा सूची जारी

जारी चुनाव अधिसूचना में कहा गया है कि अगर आवश्यक हुआ तो 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देश के अलग-अलग प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालयों में मतदान कराया जाएगा। वहीं, मतदान होने के बाद 19 अक्टूबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा कांग्रेस मुख्यालय से होगी। यहां सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी| वोटों की गिनती खत्म होती ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

Advertisment कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा सूची जारी

कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए राहुल गांधी पर खूब जोर दिया जा रहा है। लेकिन राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो अभियान पर निकले हुए हैं।अभियान के चलते राहुल गांधी अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। लेकिन आने वाले समय के साथ आगे की तस्वीर साफ़ होगी। कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। लेकिन खबर यह भी है कि अशोक गहलोत सीएम की कुर्सी भी नहीं छोड़ना चाहते।