बिहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर ललन सिंह का बयान ये सब खेल यहाँ नहीं चलेगा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के होने वाले बिहार दौरे ने बिहार की सियासत को धीरे धीरे गरमाना शुरू कर दिया है।अमित शाह के बिहार दौरे और मिशन सीमांचल को लेकर जेडीयू अब ज्यादा हमलावर नजर आ रही है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि अमित शाह के दौरे के बाद सीमांचल में महागठबंधन की कई रैलियां आयोजित की जाएंगी।

banner 3 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर ललन सिंह का बयान ये सब खेल यहाँ नहीं चलेगा

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह आज बाढ़ के अलग-अलग इलाकों में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने कहा है कि सीमांचल में अमित शाह का कार्यक्रम होने जा रहा है। बिहार में किस तरह माहौल बिगाड़ने की साजिश चल रही है इसका अंदाजा लोगों को पहले से ही मिल चुका है। बीजेपी हिंदू मुस्लिम करने में माहिर है। इसीलिए दौरे और बाकी कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।ललन सिंह ने कहा कि बिहार में बीजेपी का यह खेल नहीं चलने वाला है।

adverti office 1 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर ललन सिंह का बयान ये सब खेल यहाँ नहीं चलेगा

ललन सिंह ने कहा है कि बीजेपी के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है और वह है धार्मिक उन्माद फैलाना। अमित शाह इसके लिए ही सीमांचल के दौरे पर आ रहे हैं। बिहार में धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है। ललन सिंह ने कहा कि वे भी हिंदू हैं और पूजा पाठ में विश्वास करते हैं लेकिन उन्होंने कभी भी इसका प्रचार नहीं किया। ये पूजा-पाठ करना आस्था की बात है राजनीति करने की चीज नहीं है।