बिहार

एमएलसी प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ ने एक समारोह का आयोजन कर किया सम्मानित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी / लदनियां के खाजेडीह स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने मंगलवार को पंचायतों के जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं को समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश ठाकुर ने की। संचालन सुरेन्द्र मंडल ने किया। अपने संबोधन में एमएलसी श्री महासेठ ने कहा कि  जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं के हक की बात क्षेत्र से लेकर सदन तक की है। सबकी बात सुनते हुए समस्या का समाधान किया है। उन्होंने प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करते हुए एमएलसी चुनाव में जिताने का निवेदन किया।

IMG 20220322 WA0171 एमएलसी प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ ने एक समारोह का आयोजन कर किया सम्मानितमौके पर रामबहादुर सिंह, रामरतन यादव, रवीन्द्र कुमार साह, मुखिया अवतारी देवी, रामचन्द्र यादव, सुजीत पासवान, कीर्तन सिंह, विनोद महासेठ, ध्रुवनारायण महतो, इन्द्रदेव नारायण, जीतू महतो, प्रो. लेखनारायण सिंह, बद्री साह, राजकुमार सिंह, रामदेव चौधरी, रामचन्द्र साह, कृष्णदेव सिंह, रामबाबू दास, ललन चौधरी, परिमल चौधरी, रामबाबू महतो, रामनारायण चौधरी, सुशील मंडल, परशुराम मंडल आदि थे।