बिहार

जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने जीमूतवाहनोत्सव पर आयोजित मेले का किया उद्घाटन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के भुतहा, बेंगाटोल, गोदाम टोल में परम्परागत जीतिया पर्व के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय जीमूत वाहनोत्सव तथा मेले का उद्घाटन जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने अन्य लोगों के साथ फीता काटकर किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में समरसता आती है। लोगों में उत्साह का संचार हो पाता है जो स्वस्थ जिन्दगी के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।

banner 2 जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने जीमूतवाहनोत्सव पर आयोजित मेले का किया उद्घाटन
मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि नेता विष्णुदेव भंडारी, जगदीश यादव, रामचन्द्र यादव, जिप सदस्य ललिता देवी, सूर्यनाथ यादव, मुखिया अजय साह, रामदेव यादव, रामचन्द्र ठाकुर समेत सैकड़ों लोग थे। उक्त स्थानों पर जीमूतवाहन समेत अन्य देवी व देवताओं की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित की गई हैं, जिसका पट उद्घाटन के साथ ही लागों के दर्शन हेतु खोल दिया गया है। उद्घाटकों ने कहा कि जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना माताएं पुत्रों को अकाल मृत्यु से बचाने की कामना से करती हैं। इस अवसर पर माताएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।

adverti office जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने जीमूतवाहनोत्सव पर आयोजित मेले का किया उद्घाटन
इस शुभावसर पर नाचगान समेत मेले का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को पूर्वाह्न नौ बजे महिला व कन्याओं द्वारा कलशयात्रा भी निकाली गई। मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
इसी प्रकार का आयोजन नोनदरही में भी आयोजित था। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष रतन पासवान, प्रवीन साफी, अरुण कुमार मिश्रा, ध्यानी यादव, विजय यादव, मल्होत्रा, रणधीर कुमार लाल दास, मनोज यादव, महेश पासवान, जसविंदर शर्मा हीरालाल साह आदि थे।