देश - विदेश

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी : दो निजी अस्‍पताल सील

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट 

झारखण्ड /लोहरदगा आयुष्‍मान भारत योजना में गड़बडी करने वाले दो निजी अस्‍पताल को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। दोनों पर योजना में लाखों रुपये की अवैध निकासी के आरोप हैं।
इस क्रम में वहां भर्ती मरीजों को सदर अस्‍पताल में शिफ्ट किया गया है।

banner 2 आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी : दो निजी अस्‍पताल सीलजिला प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मंच गया है। शहरी क्षेत्र के बाबा मठ स्थिति संजीवनी हॉस्पिटल और पावरगंज चौक के समीप स्थित मां यशोदा अस्पताल को सील किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में संजीवनी हॉस्पिटल और मां यशोदा अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना में लाखो की अवैध निकासी का मामला सामने आया। इसके बाद दोनों को सील करने की कार्रवाई की गई।

adverti office आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी : दो निजी अस्‍पताल सीलदोनों अस्पताल संजीव कुमार रेड्डी उर्फ संदीप कुमार द्वारा संचालित किया जाता था। पूछे जाने पर हॉस्पिटल संचालक  संजीव रेड्डी ने कहा कि हॉस्पिटल सील करने का लेटर जारी हुआ था। जांच चलने तक हॉस्पिटल बंद रहेगा।
वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी सनी कुमार दास ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में अवैध निकासी को लेकर लंबे समय से इन अस्पतालों में जांच हो रही थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे सील किया गया। आगे सिविल सर्जन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अस्‍पतालों को सील करने की कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार, एएसआई रमेश कुमार तिवारी, एएसआई गोवर्धन तुरी, वाहन चालक संजू कुमार आदि मौजूद थे।