बिहार

जदयू की कार्यकारिणी बैठक तय विपक्ष की एकजुटता होने का कारण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक होनी  है। इस बैठक को लेकर एजेंडा लगभग तय हो गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की एकजुटता पर भी चर्चा-सहमति हो सकती है। इसके अलावा बैठक में संगठनात्मक चुनाव पर विचार-विमर्श होगा।

banner 2 जदयू की कार्यकारिणी बैठक तय विपक्ष की एकजुटता होने का कारण

जदयू में पहले प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होना है। संगठनात्मक चुनाव के क्रम में यह तय हो सकता है कि प्रदेश जदयू की कमान आने वाले समय में किसके पास रहेगी। हालांकि इस बात की संभावना कम है नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। पार्टी में अब तक परंपरा यह रही है कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से तय होते रहे हैं। जिस वक्त वशिष्ठ नारायण सिंह की जगह जदयू ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को चुना था।उस समय भी सर्वसम्मति से ही नाम तय हुआ था।

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, उनमें दूसरा महत्वपूर्ण विषय राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य है। इस क्रम में देश के स्तर पर विपक्ष की एकजुटता पर भी विचार-विमर्श होना है। केंद्र की एनडीए सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे उनके अनुपालन को लेकर किस तरह की सक्रियता है, यह भी विमर्श का विषय होगा।देश की आर्थिक स्थिति, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने से जुड़े आंकड़े व किसानों की दशा आदि पर भी चर्चा होगी। मंहगाई के कारण उत्पन्न स्थिति पर आम लोगों की आवाज को कैसे मुखर किया जाए। इस पर भी  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव लिया जा सकता है।