क्राइमबिहार

बदमाशों ने गर्भवती महिला गोली मार की हत्या,5 माह पूर्व हुई थी शादी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

सिवान/बिहार जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र से है। जहां रसूलपुर में सोमवार की रात एक गर्भवती नवविवाहिता को अपराधियों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने उसकी हालत गंभीर बनी है। महिला दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अरविंद राय की पत्‍नी पूजा देवी (23 वर्ष) है।

बताया जाता है कि पूजा देवी घर के कुछ ही दूरी पर शौच करने गई थी। घर लौटने के दौरान बदमाशों ने नवविवाहिता को गोली मार दी। महिला के सीने में गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों एवं ग्रामीणो के सहयोग से महिला को सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूजा की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। महिला गर्भवती थी।

अब तक की सूचना के अनुसार हमलावर मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था, जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।