बिहार

जवानों ने अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा का किया आगाज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/ लदनियां प्रखंड के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के महुलिया गांव स्थित एसएसबी कैम्प के जवानों ने हर घर तिरंगा को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इस आइकॉनिक सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में सोमवार को महुलिया गांव स्थित निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ एसएसबी के जवानों ने प्रभात फेरी निकाली। इसका शुभारम्भ कैंप के उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने किया।

Add जवानों ने अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा का किया आगाज आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर मनाये जा रहे बहुदेश्यीय अमृत महोत्सव के तहत आजादी के वीर सपूतों के महान त्याग को दर्शाने वाले पोस्टर, बैनर व स्लोगनों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें 800 छात्र-छात्रओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी महुलिया कैंप से प्रारंभ कर गांव होते हुए कैंप पर आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम की देखरेख सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह, दिनेश कुमार, धीरज कुमार, रामप्रवेश मंडल, ललन कुमार चौपाल, लक्ष्मी कुमार सिंह, रवि कुमार व श्रीचंद्र राम ने की। प्रभात फेरी के बाद पदाधिकारी तथा जवानों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।