संस्कृति

श्रावण मास के दूसरे सोमवारी को सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:संजय श्रीवास्तव

पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवारी को सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सभी शिव भक्तों में सुबह से हीं काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं पहलेजा घाट पर दूसरे सोमबारी को जलाभिषेक के लिए महिला एवं पुरुषो की काफी भीड़ देखी गई। पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। यहां से सैकड़ों की संख्या में बाबा के दीवाने शिव भक्त बाबा गरीब नाथ मुज्जफरपुर लगभग 65 किलोमीटर की दूरी तै कर बाबा के यहां जलाभिषेक करेंगे वहीं बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया बच्चो अपने माता पिता के साथ बोल- बम का नारा लगाते हुए चल रहे थे।

3 copy श्रावण मास के दूसरे सोमवारी को सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में सुबह से हीं शिव भक्तों की लंबी कतार जलाभिषेक के लिए लगी हुई थी ये पूरा दृश्य काफी मनोहारी लग रहा था। कहीं है श्रावण मास में बाबा पर जलाभिषेक करने से बाबा जल्द प्रसन्न हो जाते है। और भक्तो की मनोकामनाएं पूर्ण करते है।