बिहार

आज ऐलान किया कि केंद्र सरकार स्टेट हाइवे पर 700 करोड़ की लागत से 15 आरओबी बनायेगी : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार / गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतू पूर्वी लेन का लोकार्पण हुआ। इसके अलावे कई सड़क परिवहन की कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बिहार आये हैं। हाजीपुर में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि गांधी सेतू के लेन का आज लोकापर्ण हुआ। इसी के साथ सपना पूरा हुआ। नितिन गड़करी ने कहा कि बिहार बदल रहा है।

उन्होंने कहा कि एक दफे हम गांधी सेतू पुल से गुजर रहे थे तो हम भी जाम में फंसे थे। लेकिन अब वो सारी समस्या दूर हो गई। इस पुल को 67000 टन लोहा उपयोग हुआ है। हिंदुस्तान के इतिहास में लोहे का सबसे बड़ा पुल गांधी सेतू बन गया है। यह पुल देश के इतिहास में आईकॉन बन गया है। गंगा में इसी पुल के समानांतर नए पुल  का काम जारी है। 2024 में इस पुल का उद्घाटन करूंगा,आज हम आपको विश्वास दिलाते हैं। तब हम फिर से बिहार आयेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि पीएम मोदी ने बिहार के ही एक कार्यक्रम में विशेष पैकेज की घोषणा की थी। उसमें 55 हजार करोड़ के काम मेरे विभाग से जुड़ी हुई थी। वो काम जारी है,ये सब काम की वजह से बिहार के विकास में मदद मिलेगी। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास करेंगे। मेरा विश्वास है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छी सड़क बनाकर बिहार भी देश का समृद्ध राज्य बनेगा, नए उद्योग आयेंगे और रोजगार मिलेंगे। बिहार में बाढ़ की वजह से नुकसान होता है। एक लाख करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड रोड़ बना रहे हैं। 11 हजार करोड़ की लागत से पटना ग्रीन फील्ड रिंग रोड का निर्माण करा रह। रोड हम बना रहे हैं अब नीतीश कुमार जी वहां नए शहर बनायें। सड़क हम बनाते हैं और जमीन खरीद कर कमाई दूसरे करते हैं। ऐसे में हम चाहेंगे बिहार सरकार नई शहर बसाये। पटना में अगर जरूरत पड़ी तो डबल डेकर पुल भी बनायेंगे।