बिहार

जयनगर एवं घोघरडीहा नगर पंचायत के मतदाता सूची हुआ प्रकाशन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) अरविन्द कुमार* वर्मा के निर्देश के आलोक में जिले के दो नगर पंचायतों यथा जयनगर एवं घोघरडीहा के मतदाता सूची को सर्व साधारण के लिए प्रकाशित किया गया है ताकि, इस सूची में दावा प्रपत्र अथवा आपत्ति दर्ज कराई जा सके। नगर पंचायत के मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए सभी दावा प्रपत्र 2 में तथा सूची में दर्ज नाम के विरुद्ध सभी आपत्तियां प्रपत्र 3 में दिनांक 10/06/2022 तक संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

नगर पंचायत, जयनगर के वार्ड संख्या 01 से 07 तक श्रीमती उमा भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर तथा वार्ड संख्या 08 से 14 तक श्री सुधीर कुमार, अंचल अधिकारी, जयनगर के कार्यालय प्रकोष्ठ में दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

वहीं, नगर पंचायत, घोघरडीहा के वार्ड संख्या 01 से 05 तक के लिए श्री सम्राट जीत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोघरडीहा तथा वार्ड संख्या 06 से 11 तक श्रीमती पूनम मिश्रा, अंचल अधिकारी, घोघरडीहा के कार्यालय प्रकोष्ठ में समर्पित किए जा सकते हैं।

उपरोक्त दोनों ही नगर पंचायतों में नाम शामिल करवाए जाने हेतु दावा अथवा किसी नाम पर आपत्ति के लिए विहित प्रपत्र को हाथो हाथ अथवा डाक द्वारा दिनांक 10/06/2022 तक जमा कराया जा सकता है।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी ने बताया कि दोनो नगर पंचायतों की मतदाता सूची को जिला निर्वाचन कार्यालय, मधुबनी, संबंधित अनुमंडल कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, क्षेत्र के बी. एल. ओ. अथवा जिले के वेबसाइट पर देखा जा सकता है।