बिहार

साड़ी के फंदे से झूलती मिली महिला

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/लदनियां  थाना क्षेत्र के खोजा गांव में पुलिस ने फंदे से झूलती महिला का शव बरामद किया। घटना दोपहर दिन की है। बच्ची के हल्ला करने पर पुलिस को लोगों ने घटना की सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खोजा गांव से ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना मिली। पुलिस की टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर साड़ी के फंदे से लटकती महिला के शव को उतारा और कब्जे में लिया। वह लक्ष्मी लहेड़ी की पुत्रबधू व संतोष साह की पत्नी है। मृतका का नाम उषा देवी (30) है। वह तीन संतान की मां है। मामले में पद्मा निवासी मृतका के पिता रामदेव साह ने पत्नी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आवेदन दिया है। प्राप्त आवेदन के आलोक में यूडी केस दर्ज किया गया है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है। घर के लोग फरार बताए गए हैं।