बिहार

मधुबनी में विधान परिषद निर्वाचन में कुल छह अभ्यर्थी होंगे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

 

मधुबनी / अमित कुमार  जिला पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, 22 मधुबनी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र, मधुबनी द्वारा समाहरणालय, मधुबनी स्थित कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई संविक्षा के उपरांत कुल छह अभ्यर्थियों का नामांकन उपयुक्त पाया गया।

बताते चलें कि विधिमान्यतः नामनिर्देशित अभ्यर्थियों की सूची में श्री विनोद कुमार सिंह, पिता स्व. सीताराम सिंह, ग्राम बेहट टोला पथराही, पोस्ट झंझारपुर, (आर. एस.) जिला मधुबनी, जनता दल ( यूनायटेड) से, मो. मेराज, पिता अब्दुल कैयूम, ग्राम कारमेघ, कमलपुर, पोस्ट लौकहा, थाना लौकहा, जिला मधुबनी, राष्टीय जनता दल से, श्री सुबोध मंडल, पिता दुखी मंडल, ग्राम मंगरहठा, पोस्ट सोनई, थाना खिरहर, प्रखंड हरलाखी, जिला मधुबनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं।

वहीं श्रीमती अंबिका गुलाब यादव, पति गुलाब यादव, ग्राम व पोस्ट गंगापुर, भाया झंझारपुर, जिला मधुबनी, निर्दलीय के रूप में, श्री कमल कुमार भंडारी, पिता स्व. रूप नारायण भंडारी, ग्राम परसा दक्षिण, वार्ड नंबर 04, थाना एवं प्रखंड घोघरडीहा, जिला मधुबनी, निर्दलीय के रूप में एवं श्री सुमन कुमार महासेठ, पिता स्व. शिवशंकर महासेठ, ग्राम व पोस्ट भौआड़ा, वार्ड नंबर 27, थाना नगर, जिला मधुबनी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में खड़े हैं।
इस प्रकार सभी छह अभ्यर्थियों के द्वारा भरा गया नामांकन सही पाया गया है।

22 मधुबनी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन दिनांक 04 अप्रैल 2022 को जिले के सभी 21 प्रखंडों के अंतर्गत स्थापित मतदान केंद्रों पर आहूत की जाएगी।