बिहार

महावीर प्रसाद मस्करा शतवार्षिकी पर जयनगर में कवि-लेखकों का होगा महाजुटान,टीस का होगा लोकार्पण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट सुरेश कुमार गुप्ता

मधुबनी /जयनागर के साहित्यकार और समाजसेवी रहे स्व. महावीर प्रसाद मस्करा की शतवार्षिकी के अवसर पर आर्यकुमार पुस्तकालय में कल सोमवार 28 फरवरी को कवियों और लेखकों का महाजुटान होगा। इस कार्यक्रम में स्व. महावीर प्रसाद मस्करा द्वारा रचित कविताओं का संकलन ‘टीस’ का लोकार्पण किया जायेगा। लोकार्पण समारोह में देश के जाने-माने कवियों के साथ कवि सम्मेलन भी होगा। इस कार्यक्रम में शहर के साहित्यकार और साहित्यप्रेमियों के साथ ही गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। कार्यकम में देहरादून में राजभाषा अधिकारी रहे बुद्धिनाथ मिश्र, अलीगढ़ के ध्रुवेंद्र भदौरिया, प्रयागराज के शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ ही जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी रहे साहित्यकार दीप नारायण सिंह और खजौली विधानसभा से कई बार विधायक रहे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं चर्चित साहित्यकार रामलषण राम रमन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन किशोर कला मंदिर एवं ज्योत्स्ना मंडल जयनगर के द्वारा किया गया है।

स्व. महावीर प्रसाद मस्करा जयनगर के शुरुआती साहित्यकारों में से एक रहे हैं। वे व्यवसायी के साथ ही चर्चित समाजसेवी भी थे। उनके द्वारा किये गए सामाजिक प्रकल्पों की चर्चा आज भी होती है। आर्यकुमार पुस्तकालय जयनगर और श्रीकृष्ण गौशाला सोसाइटी इत्यादि इसका आज भी जीता-जागता प्रमाण है। उनके पुत्र बिमल मस्करा भी चित्रकार और साहित्यकार हैं। वे व्यवसाय के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी समर्पित रहते हैं।