बड़ी खबरे

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम में बोले : तेजस्वी यादव – संवैधानिक संस्थानों को मजबूत बनाने का संकल्प लें

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

 

पटना /लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम में मंच पर मौजूद रहें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिहार विधानसभा के डिजिटल टीवी, स्मारिका का भी विमोचन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमें बिहार के गौरव को फिर से हासिल करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इसके लिए काम कर रहे हैं। हम सबों का दायित्व है कि बिहार का गौरव बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी को निभायें।वहीं विस के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान कैसे बढ़े इसके बारे में बताने की जरूरत है। बिहार विधानसभा सदस्यों के प्रबोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक भी मौजूद रहें।

तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजनीतिक संस्थानों को कमजोर की जा रही है। मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है। यह जनतंत्र के लिए खतरनाक है। राज्यों की अपनी पहचान रही है,अपनी प्राथमिकता रही है। केंद्र व राज्य के बीच रिश्तों के बदलते स्वरूप के बारे में भी सोचने की जरूरत है।