बिहार

राजद जिला अध्यक्ष सह लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल के द्वारा राजद कोटे से झंझारपुर अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

 

मधुबनी / राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई मधुबनी के जिला अध्यक्ष सह लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल के द्वारा राजद कोटे से झंझारपुर अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य के तौर पर राधेश्याम चौधरी ग्राम कर्णपुर प्रखंड अंधराठाढ़ी को मनोनीत किये मनोनय का पत्र राजद के वरिष्ठ नेता अरुण चौधरी,जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, आपदा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम राय ने अनुमंडल कार्यालय को पत्र सौपते हुए कहा कि श्री चौधरी समाजसेवी व्यक्ति है साथ ही क्षेत्र के जनहित कारवाइयों में अहम भूमिका भी अदा करते रहे है। उनके मनोनय पर पूर्व विधायक रामअवतार पासवान,डॉ राजीव चन्द्र भंडारी,कामेश्वर कामती, अरबिंद चौधरी पूर्व मुखिया,देवचन्द्र कामत, अनिल लोहिया,मो. साजिद,रामकृष्ण चौरसिया, महेंद्र राय पूर्व मुखिया,प्रखंड अध्यक्ष अंधराठाढ़ी कमरुदजमा,महाकान्त चौधरी, सहित आदि नेताओ ने बधाई दिया।