देश - विदेशराजनीतिकसंस्कृति

बेटी की विदाई पर भावुक हो गए बाहुबली अनंत सिंह  जब सख्त दिल भी पिघल गया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

बिहार/कभी अपनी भावनाओं को जाहिर न करने वाले बाहुबली अनंत सिंह भी आज अपनी बेटी की विदाई के पल में भावुक हो गए।जिस शख्स के नाम के साथ दबंगई, रसूख और सख्ती जुड़ी हो जिसकी आंखों में कभी डर नहीं दिखा, वही शख्स आज बेटी को विदा करते वक्त अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाया। यही तो पिता और बेटी का रिश्ता है।

बेटी की विदाई वो पल होता है, जब बड़े से बड़ा बाहुबली भी एक साधारण पिता बन जाता है। सत्ता, ताकत, राजनीति, दबदबा – सब कुछ उस एक पल के सामने छोटा पड़ जाता है।

अनंत सिंह का भावुक होना कोई कमजोरी नहीं है, बल्कि यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जो इंसान बेटी के लिए रो सकता है, वो दिल से जुड़ा हुआ इंसान है।आज सबने देखा कि बाहुबली की पहचान से परे, एक पिता की ममता कितनी गहरी होती है। बेटी भले ही पराई हो जाती है, लेकिन पिता के दिल से वो कभी दूर नहीं जाती।बेटी की विदाई हर घर की कहानी है। चाहे वो गरीब का घर हो या बाहुबली का महल, आंसू सबकी आंखों में एक जैसे ही आते हैं।