सुशासन दिवस पर बाबूबरही विधायक मीणा कामत ने किया नीतीश संवाद योजनाओं और विकास पर हुआ विचार-विमर्श
न्यूज डेस्क
मधुबनी/ सुशासन दिवस के अवसर पर बाबूबरही विधायक मीणा कामत ने नीतीश संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, विकास एवं सरकार की उपलब्धियों पर संवाद और विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में मधुबनी के प्रभारी मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विधायक मीणा कामत ने कहा कि सुशासन दिवस का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
उन्होंने बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि जनता के सहयोग से ही सुशासन को और मजबूत किया जा सकता है।

