कमला सरयू एक्सप्रेस अयोध्या – जनकपुर धाम(नेपाल) रेल सेवा शुरू PM नरेंद्र मोदी एवं PM बालेन साहू ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर किया उद्घाटन
सेंट्रल डेस्क
भारत – नेपाल/ कमला सरयू एक्सप्रेस अयोध्या – जनकपुरधाम(नेपाल) रेल सेवा शुरू हुआ ,भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन ने संयुक्त रूप से झंडा दिखा कर किया उद्घाटन किया।
पहली बार अयोध्या धाम से जनकपुर धाम वाया जयनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। प्रभु श्रीराम की नगरी को माता सीता की जन्मस्थली से जोड़ने वाली कमला सरयू एक्सप्रेस अब रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
दुल्हन की तरह सजी इस ऐतिहासिक ट्रेन की ये खास तस्वीरें न केवल यात्रा को सुगम बनाएंगी, बल्कि भारत और नेपाल के सांस्कृतिक व धार्मिक रिश्तों को भी नई मजबूती देंगी।
भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रेलवे एक नई ट्रेन शुरू हुआ है।यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम को नेपाल के जनकपुर धाम से सीधे जोड़ेगी। रेल मंत्रालय ने 15595 / 15596 जनकपुर धाम-अयोध्या धाम साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दी ह।इस ट्रेन की शुरुआत आज यानी 23 नवंबर 2026 को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के साथ हुई।पहली ट्रेन अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के लिए रवाना होगी।
वहीं 24 नवंबर को जनकपुर धाम से अयोध्या के लिए वापसी उद्घाटन स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते दोनों जगहों के बीच चलेगी।

