BJP-JDU गठबंधन 30 साल पुराना कोई हस्तक्षेप नहीं: CM सम्राट चौधरी
सेंट्रल डेस्क
पटना/ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा और जदयू के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू का गठबंधन करीब 30 साल पुराना है। दोनों दल एक-दूसरे के फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करते।सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ नेता मिलकर CM का फैसला लेते हैं। नीतीश कुमार को बड़ा और काम करने वाला नेता बताते हुए कहा कि वे उनके अभिभावक (गार्जियन) हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अनुभव और मार्गदर्शन बिहार के लिए हमेशा अहम रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि NDA के सभी घटक दल मिलकर जनकल्याण के लिए काम कर रहे हैं। गठबंधन में किसी तरह की खटास की खबरों को उन्होंने खारिज किया। सरकार का एक ही लक्ष्य है – बिहार का विकास और जनता का कल्याण।
पिछले दिनों MLC चुनाव के नतीजों के बाद BJP-JDU के बीच खटास की अटकलें लगाई जा रही थीं। सम्राट चौधरी के इस बयान को उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

