आज बिहार में PM मोदी जंदाहा में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम नीतीश सेतु का होगा उद्घाटन
रिपोर्ट:पंकज कुमार
पटना/बिहार के लिए बड़ा दिन है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। उनका मुख्य कार्यक्रम वैशाली के जंदाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र जाफरपट्टी में होगा।
PM मोदी का कार्यक्रम
दोपहर 1:20 बजे रुस्तमपुर में आगमन। इसके बाद जाफरपट्टी में मुख्य कार्यक्रम। दोपहर 3:15 बजे।प्रस्थान पटना एयरपोर्ट पर CM सम्राट चौधरी और पूर्व CM नीतीश कुमार उनका स्वागत करेंगे फिर हेलीकॉप्टर से वैशाली जाएंगे।
आज की सबसे बड़ी सौगात नीतीश सेतु
आज PM मोदी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्सलेन पुल यानी नीतीश सेतु को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पुल की लंबाई ।9.76 किमी।लागत करीब 4,988 करोड़ रुपये
फायदा अभी गांधी सेतु से पटना से वैशाली जाने में डेढ़ घंटा लगता है अब सफर सिर्फ 20-25 मिनट का रह जाएगा।
जंदाहा में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत
आज ही जंदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास भी होगा। यहां इलेक्ट्रॉनिक सिटी और फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर बनने की उम्मीद है ।जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
बिहार को आज लगभग 3 लाख करोड़ की 2,500 से अधिक विकास योजनाओं की सौगात मिलने की बात कही जा रही है।
जंदाहा में कैसी है तैयारी
20 लाख वर्गफीट में भव्य सभा स्थल।60 LED स्क्रीन। दूर बैठे लोग भी देख सकेंगे।32 पेयजल टैंक, 17 बोरिंग, 180 वाटर टैप।540 शौचालय।27 मेडिकल कैंप, 25 एंबुलेंस तैनात।14 पार्किंग जोन बनाए गए हैं ।लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
क्यों खास है ये दौरा
20 नवंबर को NDA सरकार का एक साल पूरा हुआ और ठीक अगले दिन PM मोदी बिहार आ रहे हैं। चुनाव प्रचार में उन्होंने कहा था ।बिहार फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी का पावरहाउस बनेगा। आज उसी वादे पर आगे बढ़ने का दिन माना जा रहा है।

