जयनगर में प्रवासियों की वापसी तेज दो दिन में 8 हजार टिकट कटे 14 लाख का राजस्व मिला
न्यूज डेस्क
बिहार/छठ पर्व समाप्त होते ही प्रवासियों की वापसी बढ़ने लगी है। जयनगर रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन को छोड़कर करीब 8 हजार यात्री टिकट कटाए गए जिससे रेलवे को करीब 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
रेलवे के सीएस राम यश राय से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 4600 टिकट कटे, जिससे साढ़े 7 लाख रुपये मिले। वहीं बुधवार को करीब 3600 टिकट कटे, जिससे 5 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।रेलवे द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में शामियाना लगाया गया है। जहां ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को विश्राम के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है।काउंटर पर सीडीओ सुधांशु कुमार, सीडब्ल्यूएस आशुतोष कुमार, आरपीएफ प्रभारी बशिष्ठ कुमार, राजकुमार सिंह, टीटीई प्रभारी अर्जुन राउत, सीएस राम यश राय, मेडिकल टीम समेत अन्य दल लगातार भीड़ नियंत्रण को लेकर मॉनिटरिंग करते रहे। बिना टिकट के 188 यात्रियों से 2 लाख 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। काउंटर पर जनरल टिकट की व्यवस्था थी। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ तैनात दिखे।
पवन एक्सप्रेस का संचालन प्लेटफॉर्म एक से किया गया। जहां दिव्यांग, महिला व जनरल बोगियां प्लेटफॉर्म से बाहर रहने के कारण यात्रियों को चढ़ने में परेशानी हुई। भीड़ नियंत्रण के लिए सीडीओ, आरपीएफ व अन्य रेलवे दल ने ट्रेन पर चढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म पर क्यू में खड़े रखकर बारी-बारी चढ़ाया।

