बड़ी खबरेक्राइमदेश - विदेशबिहार

चर्चित टेंडर घोटाले जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर से करीब छह घंटे लंबी पूछताछ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर से करीब छह घंटे तक लंबी पूछताछ की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ में ईडी ने ठेकेदार रिशु श्री से उनके कथित संबंधों और नमामि गंगे के ठेकों में अनियमितता को लेकर सवाल दागे, जिनमें से कई सवालों को उन्होंने टाल दिया। ईडी ने रिशु श्री और अन्य आरोपियों के बयान और बरामद डिजिटल दस्तावेजों के आधार पर ये पूछताछ की। बताया जा रहा है कि ईडी ने पूछा कि नगर विकास एवं आवास विभाग और बुडको में तैनाती के दौरान चुनिंदा परियोजनाओं के ठेके किस प्रक्रिया से निकाले गए, किन कंपनियों को काम मिला और क्या रिशु श्री से जुड़ी कंपनियों को जानबूझकर लाभ पहुंचाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस पर आनंद किशोर ने नियमों के तहत ठेके आवंटित किए जाने की बात कही। इसके अलावा वाट्सऐप चैट में रिशु श्री द्वारा उन्हें भैया कहे जाने पर भी एजेंसी ने उनसे संपर्कों के बारे में जानकारी ली।