प्रेम विवाह के 4 महीने बाद पत्नी की हत्या शव जलाकर अवशेष दफनाने
रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार
मधुबनी / अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज चार महीने बाद पति पर अपनी पत्नी की हत्या कर शव जलाने और उसके अवशेष दफनाने का गंभीर आरोप लगा है।
पुलिस के अनुसार विकास कुमार और किरण कुमारी ने करीब चार महीने पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के बीच दूसरी लड़की से बातचीत और पैसों के लेन-देन को लेकर अक्सर विवाद होता था।
आरोप है कि 8 नवंबर को दीपावली के दिन किरण की हत्या कर कमला नदी के पार बिठौनी गांव में शव जला दिया गया। पुलिस ने 13 नवंबर को सूचना मिलने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर शव के अवशेष भी बरामद किए गए हैं।
इस मामले में कुल 15 लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

