बड़ी खबरेबिहारसंस्कृति

35 साल बाद घर लौटा बेटा मां से लिपटकर खूब रोया भगवती पुर गांव की सच्ची कहानी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

कहते हैं कि घर की याद कभी मरती नहीं, चाहे इंसान कितनी भी दूर चला जाए। ऐसी ही एक सच्ची कहानी बिहार के मधुबनी जिला के लदनिया प्रखंड के लछमिनिया पंचायत के भगवतीपुर गांव से सामने आई है, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया।

भगवतीपुर गांव के स्वर्गीय रामाशीष यादव के पुत्र राम जीवन यादव, उम्र लगभग 55 साल, करीब 35 साल पहले किसी कारणवश अपना गांव छोड़कर जबलपुर चले गए थे। बीच में एक बार वो गांव भी आए सभी परिजनों से मिले फिर वापस चले गए। उसके बाद फिर कभी लौटकर नहीं आए।

जबलपुर में राम जीवन ने शादी भी की बच्चे भी हुए। लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि पत्नी बेवफा निकली। पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ बच्चों को लेकर चली गई। किसी तरह वो अपना जीवन यापन कर रहे थे। पत्नी के जाने के बाद वो बिल्कुल अकेले हो गए। आगे-पीछे कोई नहीं बचा तो अकेलापन सहा नहीं गया तो वो मुंबई चले गए। वहां करीब 8-9 साल रहे। मेहनत-मजदूरी कर पेट पाला लेकिन दिल के अंदर गांव की मिट्टी, मां की ममता और भाई की याद हमेशा जलती रही।

फिर मुंबई में उन्हें लगा  अब तो अपने घर जाना ही होगा। उन्होंने किसी तरह अपने छोटे भाई से कोलकाता में संपर्क किया।फिर बेंगलुरु से होते हुए वो फिर जबलपुर आए। जहां पहले रुके थे वहां जाकर उन्होंने अपने भाई का मोबाइल नंबर लिया और उनसे संपर्क किया।खबर मिलते ही भाई और मां तुरंत जबलपुर पहुंचे और उन्हें ट्रेन में बिठाकर अपने पैतृक घर ले आए।

जैसे ही राम जीवन यादव 35 साल बाद अपने गांव भगवतीपुर पहुंचे तो परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव वाले उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। मां ने अपने बेटे को गले लगाकर खूब रोई। 35 साल का बिछड़ना एक पल में आंसुओं में बह गया।