बिहारशिक्षासमस्या

डिजिटल हाजिरी भी फेल बिहार के स्कूलों में रोज 32 हजार शिक्षक गायब

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना /बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था लागू की थी लेकिन इसका भी कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है।

हालात ऐसे हैं कि ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के बावजूद हर दिन औसतन 32 हजार शिक्षक स्कूलों से अनुपस्थित रह रहे हैं।क्या हो रहा है स्कूलों में कहीं शिक्षक देर से पहुंच रहे हैं कहीं स्कूल की छुट्टी होने से पहले ही घर लौट जा रहे हैं
हैरानी की बात यह है कि कुछ शिक्षक स्कूल में मौजूद हुए बिना ही डिजिटल हाजिरी बनाने के तरीके भी अपना रहे हैं।

सरकार का मकसद था कि डिजिटल हाजिरी से शिक्षक समय पर आएंगे और पढ़ाई में सुधार होगा। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बता रही है।बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है और सिस्टम सिर्फ कागजों में ही चल रहा है। अब सवाल उठ रहा है ।जब डिजिटल हाजिरी से भी शिक्षक नहीं सुधर रहे तो फिर लगाम कैसे लगेगी।