बिहारदेश - विदेशराजनीतिक

बिहार में साइबर ठगी के 113 करोड़ छठ में भी नहीं लौटे 36.94 करोड़ बैंकों में होल्ड

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

पटना/बिहार में साइबर ठगी के पीड़ित छठ-दीवाली जैसे बड़े त्योहार में भी अपनी ठगी की राशि वापस मिलने का इंतजार करते रह गए।साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान साइबर ठगों ने बिहार में 47,659 लोगों को 121.26 करोड़ रुपये की चपत लगाई। लेकिन इस अवधि में पीड़ितों को महज 8.04 करोड़ रुपये ही वापस मिल सके।

यानी ठगी की कुल रकम का सिर्फ 6.63% हिस्सा ही लौटाया जा सका। शेष 113.22 करोड़ में 84.32 करोड़ साइबर ठगों की जेब में चले गये, जबकि 28.90 करोड़ रुपये बैंकों में होल्ड पड़े हैं।सुस्ती की बड़ी वजह 13.81 करोड़ की ठगी पटना में सबसे अधिक 02 महीने में 121.26 करोड़ की हुई साइबर ठगी राशि वापसी के लिए लॉन्च एमआरएम पोर्टल का तकनीकी कारणों से नहीं मिल पा रहा फायदा बीते दो महीने में बिहार से एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की 47,659 शिकायतें दर्ज हुईं। साइबर पुलिस और बैंकों के प्रयास से ठगी की रकम का 30.46 फीसदी यानी 36.94 करोड़ रुपये होल्ड करा लिया गया। शिकायत में देरी के चलते साइबर ठगों ने 84.32 करोड़ रुपये की विभिन्न माध्यमों से निकासी कर ली। वहीं, होल्ड रकम में से 28.90 करोड़ की अब तक वापसी नहीं हो सकी है।

ठगी की राशि की जल्द वापसी को लेकर भारत सरकार ने मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य पीड़ितों के बैंक खातों में होल्ड या फ्रीज धनराशि को बिना कोर्ट या बैंक के चक्कर काटे सीधे वापस दिलाना है। मगर तकनीकी कारणों से लोगों को पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा। साइबर थानों के स्तर पर होल्ड राशि का बैंक से सत्यापन कराने में ही काफी समय लग जा रहा है।विवादित होल्ड राशि के मामले में पटना जिला सबसे ऊपर है। यहां 13.81 करोड़ की विवादित ठगी दर्ज की गई है।