बिहारसंस्कृति

SDM और DSP ने कमला नदी पुल पर छठ घाटों का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जयनगर अनुमंडल प्रशासन अलर्ट मोड में है।  जयनगर अनुमंडल के SDM दीपक कुमार और DSP सदानंद कुमार ने जयनगर कमला नदी के पुल पर बने छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घाटों पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। घाटों पर सड़क-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग का निरीक्षण
नदी में गहरे पानी वाले खतरनाक क्षेत्रों को चिन्हित कर चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश।गोताखोरों की तैनाती और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट रहने का आदेश। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और मेडिकल कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती कर 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश।

SDM दीपक कुमार ने कहा कि छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है।

DSP सदानंद कुमार ने कहा कि घाटों पर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष योजना बनाई गई है। आपातकालीन हेल्पलाइन 112 को सक्रिय रखा गया है।इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे।