अनंत सिंह का बड़ा बयान JDU में अब कभी वापस नहीं लौटूंगा नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
न्यूज डेस्क
पटना/बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।JDU से निष्कासित विधायक अनंत सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि वह अब कभी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में वापस नहीं जाएंगे।अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें कुछ याद नहीं रहता। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार पहले जैसे नहीं रहे हैं।
अनंत सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि अनंत सिंह का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा और JDU इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

