क्राइमदेश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

मधुबनी के फरार ASI का मिला शव बोरे में बंधी लाश से हत्या की आशंका गांव में सनसनी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार सिंह 

मधुबनी/फरार चल रहे ASI को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी इसी बीच एक बड़ी सूचना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी।सूचना मिली कि बलिराजगढ़ गांव के पास ही एक मैदान के निकट एक शव पड़ा है जिससे तेज बदबू आ रही है। शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन पहुंची और शव की जांच शुरू की।

जांच के दौरान सभी सामान ASI के होने की पुष्टि हुई। बैग में ही लैपटॉप, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड सब मिला है। इससे शव की पहचान फरार ASI के रूप में हुई।सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शव को बोरे में बंधा हुआ पाया गया था जिससे संभवतः हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस अब इसे हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

सवाल उठ रहा है कि अगर ASI मधुबनी में ही था तो प्रशासन को सूचना क्यों नहीं मिली क्या उसे कोई न कोई मदद मिल रही थी और आखिर हत्या कैसे हो गई क्या यह आत्महत्या है या सोची समझी साजिश के तहत हत्या।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।