जयनगर के भदौर में छठ व्रतियों का सम्मान: प्रो. जगदीश यादव ने किया साड़ी वितरण
न्यूज डेस्क
मधुबनी/ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर जयनगर अनुमंडल के भदौर गांव में एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली।भदौर स्थित यादव दलान में छठ व्रती माताओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत प्रो. जगदीश प्रसाद यादव ने अपने निजी कोष से भदौर निवासी सभी जाति एवं वर्ग की प्रत्येक छठ व्रती माता को सम्मानपूर्वक साड़ी, साया एवं ब्लाउज पीस वितरित किया।खास बात ये रही कि सूचीबद्ध जिन माताओं-बहनों को यादव दलान तक आने में असुविधा थी उनके घर जाकर सम्मानपूर्वक साड़ी सेट दिया गया।
इस अवसर पर प्रो. जगदीश प्रसाद यादव ने सभी छठ व्रती माताओं से आग्रह किया कि वे वितरित की गई साड़ी पहनकर ही छठ पूजा का पावन अनुष्ठान संपन्न करें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छठ व्रती माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।
बताते चलें कि यादव दलान का निर्माण प्रो. जगदीश प्रसाद यादव ने अपने स्वर्गीय पिता बोनाई यादव की स्मृति में कराया है। यह भवन सार्वजनिक उपयोग के लिए समर्पित है ताकि समाज के सभी वर्गों के लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता सम्मान और सेवा भावना का गहरा संदेश दिया गया।

